Physics -12th Chapter - 1: Electrostatics (8-10 Marks)

विद्युत स्थैतिकी (Electrostatics) - टॉपर नोट्स
📝

भौतिकी टॉपर हस्तलिखित नोट्स

अध्याय 1: विद्युत स्थैतिकी (Electrostatics)

🔍
पृष्ठ संख्या: [Page 1 - Page 2] विषय: विद्युत स्थैतिकी एवं आवेश की परिभाषा

🔴 1. विद्युत स्थैतिकी (Electrostatics)

Electrostatics ग्रीक शब्द Electro एवं statics के मिलने से बनता है जिसमें:

  • Electro का अर्थ = आवेश (Charge)
  • statics का अर्थ = विरामावस्था (Rest) होता है।

अर्थात् Electrostatics भौतिकी की एक ऐसी शाखा होती है जिसके अन्तर्गत स्थिर आवेश के गुण और उससे उत्पन्न होने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाता है।


🔴 ** आवेश (Charge):-

जब दो वस्तु को आपस में रगड़ा जाता है, तो एक वस्तु से इलेक्ट्रॉन निकलकर दूसरे वस्तु में प्रवेश कर जाती है।

जिसके कारण दोनों वस्तु के बीच आकर्षण बल कार्य करने लगता है, तो वस्तु पर उत्पन्न होने वाले गुण को आवेश (Charge) कहा जाता है।

यह मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है:

① धनावेश (Positive charge):-

आवेशन के दौरान जिस वस्तु से इलेक्ट्रॉन निकल जाता है या जिस वस्तु में इलेक्ट्रॉन की कमी होती है, उसे धनावेश कहा जाता है।

➜ धनावेश होने पर वस्तु का द्रव्यमान घट जाता है क्योंकि धनावेश में वस्तु से इलेक्ट्रॉन बाहर निकल जाता है।

② ऋणावेश (Negative charge):-

आवेशन के दौरान जिस वस्तु में इलेक्ट्रॉन प्रवेश कर जाता है या जिस वस्तु में इलेक्ट्रॉन अधिक होता है, उसे ऋणावेश कहा जाता है।

➜ ऋणावेशित होने पर वस्तु का द्रव्यमान पहले से थोड़ा बढ़ जाता है

विद्युत स्थैतिकी (Electrostatics) • सम्पूर्ण 12 पृष्ठ यथार्थवादी टॉपर हस्तलिखित नोट्स नोट्स वेब ऐप